फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में तैनात आईटीबीपी जवान का निधन

Tue, 30 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमरनाथ यात्रा सीजन ड्यूटी में तैनात नानकमत्ता निवासी आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान का बीमारी से निधन हो गया। जवान के पार्थिव शरीर को उनके निवास पर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गंगापुर खत्ता, ग्राम गिधौर, नानकमत्ता निवासी मनोज चंद्र अटवाल (28) पुत्र कृष्णानंद अटवाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस में जम्मू कश्मीर में कार्यरत थे। वर्तमान में वह अमरनाथ यात्रा सीजन ड्यूटी में तैनात थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण रविवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। मंगलवार को ग्राम गिद्धौर गंगापुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें