काशीपुर/बाजपु्र/केलाखेड़ा। मौसम ने फिर करवट बदल ली। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर बाद तक हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम खुला रहा। तेज धूप ने लोगों को राहत मिली। खेतीबाड़ी के लिए बारिश को लाभदायक बताया जा रहा है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश ने गेहूं, मटर, सरसों, लाही आदि फसलों के लिए जहां अमृत का काम किया है वही फूल उत्पादकों के चेहरे भी मुरझाए फूलों को देखकर खिल उठे हैं।
कोट
पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने से परेशान थे। बृहस्पतिवार की बारिश सरसों और लाही की फसल के लिए अमृत बनकर बरसी। अब फसल के अच्छी होने की उम्मीद है। - सुंदरलाल, किसान सुल्तानपुर पट्टी
काफी समय से बारिश नहीं होने से पॉलीहाउस के कवर भी धूल और मिट्टी से खराब हो गए थे। अब बारिश के से पॉलीहाउस की मिट्टी हट गई और सूर्य की भरपूर रोशनी मिलने से गुलाब, जरबेरा व अन्य फूलों के अच्छे पैदावार की उम्मीद जगी है। - विश्वजीत सिंह, किसान, महुआखेड़ा गंज, जसपुर
कोट
जितनी बारिश हुई है वह फूलों, सरसों, लाही, गेहूं आदि फसलों के लिए बहुत उपयुक्त है और इसका फसलों के लिए बहुत लाभ होगा। - शंकर कोहली, ज्येष्ठ निरीक्षक, उद्यान विभाग
गेहूं की फसल को अब पानी की जरूरत नहीं
बाजपु्र/केलाखेड़ा। बारिश के बाद गेहूं की लहलहाती फसल को देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे। केलाखेड़ा निवासी किसान सखावत अली और सईद अहमद, गांव विक्रमपुर निवासी जसवीर सिंह भुल्लर ने बताया कि समय पर बारिश होने से गेहूं की फसल में पानी लगाने की अब जरूरत नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार गेहूं की फसल अच्छी होगी। संवाद
दंपति।