फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिग्री कॉलेज में जल्द हो आईटी लैब और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन

Thu, 30 Apr 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भगत सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों ने नवनिर्मित आईटी लैब और गर्ल्स हॉस्टल को जल्द शुरू करने की मांग की है। इसको लेकर छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने कहा कि कॉलेज में आईटी लैब और गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक इनका संचालन नहीं किया गया है। आईटी लैब के संचालन में देरी के कारण छात्रों की तकनीकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए आईटी लैब का जल्द ही संचालन किया जाए। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के संचालन न होने से देर के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से हॉस्टल भी जल्द ही शुरू किया जाए। इस दौरान नागेंद्र गंगवार,रिया गुप्ता, गुरबाज सिंह, अंजलि,अंशु ,शेखर, शिवा ,मोहित, सन्नी, अरमान, विवेक, ऋतिक, रोहित, करन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें