फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संचारी रोग की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी

Sun, 07 Dec 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में जिले के फार्मासिस्ट अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया की प्रशिक्षण का उद्देश्य संचारी रोगों की निगरानी और रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाना है। बताया कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत संचारी रोगों की निगरानी और आवश्यक कार्यवाही की जाती है। संचारी रोग होने की स्थिति में समय से जिला स्तर पर सूचना प्राप्त होना अति आवश्यक है। उन्होंने ब्लॉक की समस्त आशाओं को अवगत कराने के लिए कहा कि गांव में यदि किसी भी सदस्य को संचारी रोग जैसे डायरिया, बुखार, टाईफाइड आदि होता है तो यथाशीघ्र उसकी सूचना जनपद सर्विलांस युनिट को जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें