रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे का अन्नप्राशन करते सांसद अजय भट्ट। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे का अन्नप्राशन करते सांसद अजय भट्ट। स्रोत : सूचना विभाग
रुद्रपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल की ओर से चलाए जा रहे पोषण जागरूकता अभियान के दूसरे दिन सांसद अजय भट्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सीबीसी की तरफ से लगाई गई चित्र प्रदर्शनी और मल्टीमीडिया जागरूकता वैन का निरीक्षण किया।
सांसद भट्ट ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दे रही हैं। ऐसे में उनका स्वस्थ रहना जरूरी है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि दूसरे दिन 10 नवजात बच्चों का अन्नप्राशन हुआ।
इस दौरान हुई मेहंदी प्रतियोगिता में आराधना यादव, पूजा व पुष्पा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में सबसे अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली दीपा उप्रेती, संगीता मोदक, रफीना, रानी और उषा रानी को सम्मानित किया गया।
वहां ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, डॉ. माधवी अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कमलेंद्र सेमवाल, सुरेश खुराना, कमल भट्ट, डीपीओ मुकुल चौधरी आदि थे।