फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संपदा संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी : जिला जज

Fri, 18 Jul 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला न्यायालय में पौधा रोपण करते जिला जज।
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकंद कुमार त्यागी की ओर से जिला बार एसोसिएशन के सहयोग से पौधरोपण किया गया। जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश ने पौधरोपण करते हुए कहा कि हमें वन संपदा को संरक्षित रखने के लिए समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए। जिला बार संघ के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय ने सभी से आह्वान किया कि अधिक से पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। वहां पर प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार सागर, प्रधान परिवार न्यायाधीश मनीष मिश्रा, द्वितीय अपर जिला जज मीना देउपा, मुकेश आर्या, जयेंद्र सिंह, गुर्जन सिंह, हेमंत सिंह, संगीता रानी आदि थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें