बाजपुर। क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर चल रहे आंदोलन को आज एक जुलाई को 11 माह पूरे हो गए। प्रदेश सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद भी भूमि समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसान अब आंदोलन का उग्र करने की रणनीति बना रहे हैं।
तहसील परिसर में चल रहे किसान आंदोलन रविवार को 336वें दिन क्रमिक अनशन पर जसबीर सिंह, हरदीप सिंह, महेंद्र सिंह, सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह बैठे। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भूमि आंदोलन को लेकर भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत गंभीर है। वह जल्द ही बाजपुर आंदोलन स्थल पर आएंगे, जिससे आंदोलन को गति मिलेगी। कहा कि सीएम धामी खुद किसानों को भूमि समस्या का हल करने का आश्वासन देकर गए थे लेकिन अभी तक भूमि समस्या का हल नहीं हुआ। वहां भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, रजनीत सोनू, दर्शन लाल गोयल, राजकिशोर, निरंजनदास आदि मौजूद रहे।