फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम के सामने उठाया किच्छा के भूमिहीनों का मामला

Sun, 22 Sep 2024 05:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा क्षेत्र के भूमिहीन और विस्थापित परिवारों की समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सीएम से मिले शुक्ला ने किच्छा के बेदी मोहल्ला, पंतनगर के संजय कॉलोनी, इंदिरा काॅलोनी, मस्जिद कॉलोनी, किच्छा पुलभट्टा बंगाली कॉलोनी और बंडीया चौराहे से उजाड़े गए परिवारों की दिक्कतों को उठाते हुए ग्राम धाधा या खुरपिया में भूमि आवंटन करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षों से ये परिवार अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेघर हुए लोगों को न्याय मिलना चाहिए। पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। जो लोग लंबे समय से स्थायी आवास की प्रतीक्षा में हैं। उनको घर मिलने की उम्मीद जाग गई है। सीएम के सकारात्मक रुख से इन परिवारों का भविष्य सुरक्षित होने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें