फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों में हुई अनियमितताओं की सीएम स्तर से जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पैक्स अध्यक्ष संगठन जनपद नैनीताल, ऊधम सिंह नगर की सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच मुख्यमंत्री स्तर पर होने लगी है। अधिकारी उपनिबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड अल्मोड़ा नीरज बेलवाल एवं निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड देहरादून बीएम मिश्रा जांच कर रहे हैं। पैक्स संगठन के पदाधिकारियों को 17 जून 2020 को टीवीएस रूद्रपुर जांच के लिए बुलाया गया था। सीएम को सौंपे ज्ञापन में पैक्स संगठन नैनीताल ऊधम सिंह नगर के पदाधिकारियों ने सहायक निबंधक पर सहकारिता आंदोलन को अल्प समय में भारी क्षति पहुंचाने, सहकारिता विभाग के धान क्रय केंद्र प्रभारियों से 12 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की गई थी। व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते सहकारी संग्राम अमीनों को प्रशासक नियुक्त कर दिया। कई समितियों में संविदा पर नियुक्त करने, सितारगंज दक्षिणी समिति मैं एक ट्रक यूरिया गबन, स्टॉक में दर्ज करने के बजाए सीधे बिक्री करने, कई समितियों में क्षेत्रीय सचिवों को तैनात रखने, छोटी बड़ी समितियों से छमाही सीजन वसूली करने, दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जारी लोन की सही मॉनीटरिंग नहीं करने संबंधी कई अनियमितताओं की जानकरियां दी गई थी। जांच अधिकारी उपनिबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड देहरादून को सौंपे गए साक्ष्यों में नियम जांच के लिए आरोपित अधिकारियों का यहां बना रहना जांच प्रभावित होने की पूरी आशंका व्यक्त करते हुए 22 जून को साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। जिसमें राजपुर, विडौरा, नानकमत्ता, खटीमा, झनकट, सितारगंज, कंचनपुरी, मझोला आदि से जुड़े पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें