फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के राशन कार्ड निरस्त करने के मामले में जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानपुर, फिरोजपुर ग्राम पंचायत के 86 बीपीएल राशन कार्ड (पीएचएच) और अंत्योदय कार्ड निरस्त करने के मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच डीएसओ और डीपीआरओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय से अगस्त 2021 में खाद्य पूर्ति निरीक्षक को एक पत्र भेजा गया था जिसमें ग्राम मानपुर-फिरोजपुर के 86 अंत्योदय और पीएचएच योजना के राशन कार्ड निरस्त करने की जानकारी दी गई थी। इस पत्र में ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीडीओ) और बीडीओ के भी हस्ताक्षर थे। इस आधार पर इन कार्डों को निरस्त किया गया। इससे नाराज लोगों ने कांग्रेस नेता जय सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि राशन कार्ड निरस्त करने के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक नहीं हुई।
शिकायत का संज्ञान लेकर एसडीएम ने 25 मार्च को बीडीओ से आख्या मांगी थी। तत्कालीन वीपीडीओ ने जांच के दौरान स्पष्ट किया कि कार्ड निरस्त करने के लिए खाद्य पूर्ति विभाग को भेजी गई सूची पर उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। 12 अगस्त 2021 को उन्हें अल्मोड़ा के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया जबकि सूची पर उनके हस्ताक्षर 13 अगस्त के हैं। मामले की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने राशन कार्ड निरस्त करने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए डीएसओ और डीपीआरओ की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें