फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के 113 मदरसों की जांच शुरू

Sun, 02 Apr 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में सरकारी अनुदान से संचालित 113 मदरसों की जांच शुरू हो गई है। डीएम की ओर से इसमें खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ को मदरसों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के मुताबिक सरकार के आदेश के बाद जिले में मदरसों की जांच शुरू हो गई है, मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या व उनको मिलने वाली अगर कोई सुविधा नहीं मिली तो मदरसों को सरकार की ओर से बंद कर दिया जाएगा। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिले में मदरसों की जांच गतिमान है। जांच अधिकारियों की ओर से डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें