काशीपुर में एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि मृतक किसान सुखवंत सिंह के मामले में चल रही जांच अंतिम दौर में है। एसआईटी टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसएसपी अजय गणपति बृहस्पतिवार को काशीपुर कोतवाली में आयोजित जन संवाद में पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसान सुखवंत सिंह मामले की गहनता से एसआईटी जांच कर रही है जो कि अब पूरी होने के करीब है। इसके बाद जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
बता दें कि आईटीआई क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने जमीन खरीद-फरोख्त में करीब चार करोड़ की हुई धोखाधड़ी से आहत होकर बीती 10-11 जनवरी की रात गोलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।