फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Fri, 06 Nov 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली सहित आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड की टीम के साथ सुबह से ही स्टेशन परिसर में सुरक्षा जवान तैनात हो गए। चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के अंदर जाकर यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड ने कोचों, सीटों के नीचे और लगेज रैक की भी जांच की। प्लेटफार्म पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग भी खोकर देखे गए। अभियान में आरपीएफ प्रभारी सुखवंत सिंह, एसआई ममता यादव, एएसआई कृष्ण सिंह राणा, जीआरपी प्रभारी तरनुम्म सईद, सुरभि सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें