फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती परीक्षा के लिए खुफिया तंत्र सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रानीखेत (अल्मोड़ा) में 20 अगस्त से शुरू होने वाली कुमाऊं मंडल के जवानों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जिले में खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा को लेकर पिछले दिनों देश में कई जगहों पर प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। हालांकि उस दौरान जिले में ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी जबकि कई अभ्यर्थियों ने यहां पर भी प्रदर्शन करने का प्रयास किया था जिन्हें पुलिस ने काउंसलिंग कर समझाकर घर भेज दिया था।
वहीं अब 20 अगस्त से अग्निवीर भर्ती परीक्षा रानीखेत के सोमनाथ मैदान में होनी है। भर्ती परीक्षा में कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। हालांकि जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती (जीडी) सबसे आखिर में 29 व 30 अगस्त को रखी गई है जिसमें बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, किच्छा तहसील के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का खुफिया तंत्र के पास ब्योरा है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भर्ती में शामिल होने वाली सभी अभ्यर्थियों पर नजर रखे है। एसएसपी का कहना है कि परीक्षा केंद्र में भी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई जाएगी यदि अभ्यर्थियों की कोई भी उपद्रवी हरकत सामने आती है तो उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं खुफिया विभाग आसपास के गांवों से भर्ती में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों का सत्यापन भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें