फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में नहीं बुलाकर किया अपमान: बेहड़

Mon, 24 Jul 2023 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़।
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर निगम में हुए कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपमान करार दिया है। उन्होंने कहा कि निगम बोर्ड का सदस्य होने के बावजूद उनको आमंत्रित नहीं किया गया, साथ ही विधायक के नाते प्रोटोकाल का भी सम्मान नहीं किया गया। यह उनके विशेषाधिकार का हनन हुआ है और वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बेहड़ ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को लेकर प्रकाशित विज्ञापनों में उनका नाम तक नहीं है जबकि वे नगर निगम बोर्ड के सदस्य हैं। विज्ञापन में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा का नाम है, उनको केवल कार्ड भेजकर इतिश्री कर ली गई। मेयर और मुख्य नगर आयुक्त ने उनको व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने की जरूरत तक नहीं समझी। बेहड़ ने कहा कि यह भाजपा का नहीं बल्कि सरकारी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने से उनको कष्ट पहुंचा है। उनको जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बोलना पसंद नहीं है। लेकिन जो हुआ है, वो बर्दाश्त से बाहर है। आज 11 बजे मेयर का फोन आया, लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि आपको कार्यक्रम में आना है।
कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की पीठ ने निर्देश दिए हैं कि सभी विधायकों का उनके क्षेत्र में होने वाले सरकारी कार्यक्रमों में सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में हल्दी में थाने और रुद्रपुर तहसील का उद्घाटन होने पर न सिर्फ भाजपा के विधायकों को बुलाया गया था बल्कि उनका सम्मान कर शिलापट में नाम भी अंकित किया गया था लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनको नहीं बुलाना चूक है या जानबूझकर अनदेखी की गई है। यह मामला बेहद गंभीर है।
विज्ञापन



विधायक बेहड़ नगर निगम बोर्ड के सम्मानित सदस्य हैं और उनको उचित तरीके से बुलाया जाना चाहिए था। इसके साथ ही विकास कार्यों के शिलापट पर उनका नाम अंकित होना चाहिए था। यह मानवीय त्रुटि हुई है। गलती को स्वीकार कर रहा हूं। इसके लिए बेहड़ के पास जाकर व्यक्तिगत क्षमा मांगूगा। - रामपाल सिंह, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें