फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दरोगा की मौत: दीवार में कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे सुरेश, सोलर लाइट की चपेट में आने से हादसा

Tue, 02 Jul 2024 11:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पुलभट्टा थाना में तैनात दरोगा सुरेश पसबोला की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट लगने से दरोगा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में करंट की चपेट में आकर पुलभट्टा थाने में तैनात अपर उपनिरीक्षक सुरेश पसबोला (42) की मौत हो गई। वह मूलरूप से पौड़ी जिले के रहने वाले थे।

पुलभट्टा थाने में तैनात एएसआई सुरेश पसबोला थाना परिसर में बनी बैरक में रहते थे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नहाने के बाद वह अपने कपड़े और जूते सुखाने के लिए एक दीवार पर रख रहे थे। दीवार से ही सोलर लाइट का पोल लगा था। बारिश के कारण पोल में करंट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आकर सुरेश अचेत होकर गिर गए। हेड कांस्टेबल अशरफ खान और कांस्टेबल चारु पंत ने उन्हें सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्साधीक्षक डाॅ. एचसी त्रिपाठी और जीबी पंगरिया ने उनका उपचार किया। सूचना पर एसओ पुलभट्टा रविंद्र सिंह बिष्ट अस्पताल पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, इस वजह से शराब कारोबारी से मांगी घूस

2002 में भर्ती हुए थे सुरेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें