काशीपुर। जीजीआईसी के सामने मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के निर्माण कार्य का जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। इस दौरान सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से अवगत कराया गया कि कार्य 35 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही यह भी बताया कि निर्माणाधीन कार पार्किंग के चतुर्थ तल पर डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए प्रेषित किया गया है। वहां पर जिला विकास प्राधिकरण/अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर पंकज कुमार उपाध्याय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सहायक अभियंता मदन मोहन, अपर सहायक अभियंता बीके रवि रहे।