फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अल्ट्रासाउंड और आईवीएफ केंद्र का निरीक्षण किया

Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीसी पीएनडीटी की टीम ने नगर के चार पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) केंद्र का निरीक्षण किया। पीसी पीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने फुटेला हॉस्पिटल, फुटेला आईवीएफ सेंटर, बीडी पाठक हॉस्पिटल, जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर और न्यूरो अल्ट्रासाउंड सेंटर में दस्तावेज चेक किए। अल्ट्रासाउंड मशीनों का भौतिक सत्यापन भी किया। डाॅ. सिंह ने कहा है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों में लिंग परीक्षण पर सख्ती से नकेल कसने के लिए सीएमओ डाॅ. केकेे अग्रवाल के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है। किसी भी केंद्र में लिंग परीक्षण की पुष्टि होने पर पीसीपीएनडीटी एक्ट की धारा 23 (1) के तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र का रजिस्ट्रेशन निलंबित/रद्द कर मशीनें जब्त की जाएंगी। लिंग बताने वाले डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस भी रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें