जसपुर। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बुधवार को जसपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ से प्रभावित परमजीत कौर और मोहम्मद उस्मान को राहत राशि के चेक वितरित किए। कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। देर शाम चीनी मिल के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहां काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, विनीत चौहान, राजेंद्र सिंह, कुलदीप बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद