खटीमा। अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को अमाऊं स्थित एक अस्पताल में आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अग्निशमन यंत्रों को चलाने की विधि सिखाई गई और डेमो कराकर प्रशिक्षण दिया। वहां अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह मल्ल आदि थे। संवाद