फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण कर जांचे सुरक्षा के मानक

Mon, 26 Oct 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। दीपावली से पहले पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने आतिशबाजी से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार दलीप सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन केंद्र जसपुर, श्रम प्रवर्तन विभाग काशीपुर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चार प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और पटाखों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जांची गई। तहसीलदार ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी की मांग बढ़ने के मद्देनजर हादसे रोकने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें