फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकास के बारे में बताया

Tue, 18 Aug 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर पॉलीटेक्निक में जानकारी प्राप्त करते छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित छह दिवसीय कौशल सप्ताह के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकास के बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को संस्थान में प्रात: कालीन सत्र में एआई, मशीन लर्निंग विषय पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। टाटा स्ट्राइव नई दिल्ली के विशेषज्ञ अभिषेक सती और ईएसटीसी कानिया रामनगर के वैज्ञानिक अधिकारी मयंक पांडेय और कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका नीलम ने एआई और मशीन लर्निंग की मूल अवधारणाओं, उपयोग और रोजगार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। सायंकालीन सत्र में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) कार्यशाला हुई। इसमें ईएसटीसी कानिया की वैज्ञानिक अधिकारी नयन ज्योति ने विद्यार्थियों को आईओटी की मूलभूत अवधारणओं, सेंसर, कनेक्टेड डिवाइस और व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान तकनीकी युग में एआई, एमएल और आईओटी जैसी उभरती तकनीकों का ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहां पर विवेक कुमार, जेसी पांडेय, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें