फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जैव प्रौद्योगिकी आधारित कृषि की जानकारी दी

Thu, 14 Aug 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से आए 50 किसानों ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक) का भ्रमण किया। यहां उन्हें जैव प्रौद्योगिकी आधारित कृषि की जानकारी दी गई। निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने किसानों को पादप ऊतक संवर्धन विधि से उत्पादित पौधों के कृषिकरण के फायदे, हाइड्रोपोनिक्स तकनीकी से बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन सहित उपयुक्त खेती के लिए मृदा गुणवत्ता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान किसानों को बदलते जलवायु के अनुरूप पाॅलिहाउस में फसल विकसित की जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के कृषिकरण के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी गई। वहां समन्वयक वैज्ञानिक डाॅ. मणिंद्र मोहन, डाॅ. कंचन कार्की, अनुज जॉन, ललित मिश्रा, सौरभ, बबिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें