किच्छा। डिग्री काॅलेज में नशा मुक्ति प्रकोष्ठ व जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। जिला चिकित्सालय टीम के सदस्यों ने भी छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। वहां प्राचार्य डाॅ. राजीव रतन, प्राध्यापक डाॅ. नरेश कुमार, डाॅ. उमराव सिंह, डाॅ. सेराज मोहम्मद, डॉ. प्रकाश चंद्र भट्ट, डाॅ. विजयानंद, डाॅ. मनीषा पांडे रहीं। संवाद