फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनसंवाद कार्यक्रम में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। कम्यूनिटी एक्शन फाॅर हेल्प कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 125 पीयर एजुकेटरों (सहपाठी शिक्षक) को बैग, बोतल एवं छाता देकर प्रोत्साहित किया। बीडीओ केके कांडपाल ने मिलजुल कर कार्य करने एवं सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने पर जोर दिया। सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया। वहां सुरजीत सिंह ढिल्लों, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, राजकुमार, मो.इख्तियार, साजिद, राहुल, रवि, नेहा, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें