सिडकुल में भ्रमण के दौरान रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी।
रुद्रपुर। सविष्कार उत्तरांचल की ओर से सोमवार को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज सभागार में बीबीए के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। असमें उन्हें औद्योगिक क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों को सिडकुल स्थित जय हिंद ऑटोटेक प्राइवेट लिमिटेड का भ्रमण कराया गया। जय हिंद के प्रबंधक तेजू बघेल ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से समझाते हुए नए स्टार्टअप करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहां मुख्य अतिथि एक्सीलेंट सर्विसेज के प्रबंधक हिमांशु शुक्ला, अभिनव छाबड़ा, एबीवीपी प्रदेश सहमंत्री रचित सिंह, चंदन भट्ट, नवीन पांडे, सौरव राठौर, राहुल गुप्ता, प्रकाश दास आदि थे।