काशीपुर। औद्योगिक तकनीकी संगोष्ठी में विभिन्न उत्पादन क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों ने औद्योगिक रखरखाव और नई तकनीकों से संबंधित जानकारियां साझा कीं।संगोष्ठी में बैलेंसिंग, अलाइनमेंट सहित मशीनों के रखरखाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर तकनीकी सुधार से उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इससे मशीनों की उम्र भी बढ़ती है। कार्यक्रम में सुमित माहेश्वरी, तकनीकी महाप्रबंधक सुनील चौहान, ईडी मुकुल माहेश्वरी ने तकनीकी विषयों पर जानकारी दी। संवाद