पंतनगर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली उड़ान तकनीकी कारणो से रद्द कर दी गई। फ्लाइट संख्या 6ई-7156 2.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर अपराह्न 3:45 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। आधा घंटे बाद फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट रद्द होने से दिल्ली से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टैक्सी या किराया वापसी का विकल्प दिया।