फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अचानक स्टेडियम पहुंची वायु सेना की टीम, गोपनीय रखा मिशन

Tue, 21 Feb 2023 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

माना जा रहा है कि किसी आपात स्थिति में वायु सेना यहां से सीधे नेपाल और चीन पर नजर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक मैदान में अत्याधुनिक पोर्टेबल रडार लगाने की तैयारी है। इससे जिले में हवाई सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु सेना की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन्होंने सर्वे किया। टीम ने मिशन को गोपनीय रखा। सोमवार को वायु सेना की टीम ने स्टेडियम में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अपना तंबू गाड़ लिया।

विज्ञापन

माना जा रहा है कि किसी आपात स्थिति में वायु सेना यहां से सीधे नेपाल और चीन पर नजर रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक मैदान में अत्याधुनिक पोर्टेबल रडार लगाने की तैयारी है। इससे जिले में हवाई सुरक्षा भी मजबूत हो सकेगी।

इससे पहले भी अक्तूबर में बरेली की राडार और सुरक्षा तकनीक टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। वायु सेना की टीम क्या सर्वे कर रही है, इसकी जानकारी टीम के सदस्यों ने साझा नहीं की। इधर, डीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि यह गोपनीय मामला है, इस बारे में वह जानकारी नहीं दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें