फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस मनाया

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज में 94वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने वायुसेना पर आधारित आकर्षक पोस्टर बनाए गए और विभिन्न वायुयानों के मॉडल प्रदर्शित किए। कैडेट्स ने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को तेजस विमान की विशेषताओं, क्षमता एवं भारतीय वायुसेना में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। मॉडल प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय वायुसेना की आधुनिक तकनीक एवं सामरिक क्षमता को समझा। वहां प्रधानाचार्य संतोष कुमार, एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह रौतेला,प्रमोद राणा, केडी जोशी, आलोक सिंह, ललित जोशी, अजय अवस्थी, लिली सिंह, मनीषा पंत, जागेश तिवारी, संजय पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें