फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है भारत: धामी

विज्ञापन
खटीमा में आयोजित व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बारिश से तहस-नहस मंच व पंडाल। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आठ सालों में पीएम मोदी ने विश्व में देश का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया है। अब भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पांच दिन पहले भारत सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक हुई तो उसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्य को जोड़कर बनाए जा रहे अमृतसर-कोलकाता कोरीडोर को उत्तराखंड से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। सरकार ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चुयरिंग कलस्टर (आईएमसी) की स्थापना के लिए खुरपिया फार्म में 1002 एकड़ जमीन आवंटित की है। एनएच से पांच किमी दूरी पर स्थित खुरपिया फार्म तक फोरलेन का प्रस्ताव भी बनाया है। खटीमा क्षेत्र में रेलवे लाइन को पीलीभीत के अलावा किच्छा व लालकुआं से जोड़ने की मांग रखी है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि चंपावत सीट से सीएम धामी विधायक हैं। अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और संचालन जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने किया। इस मौके पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, डीएम युगल किशोर पंत, व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा, प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, सतपाल गाबा, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, रमेश जोशी रामू, वरुण अग्रवाल, गौरव सोनकर, किशन सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, राम बाबू अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, कपिल सामंत, गोपाल बोरा, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने ली शपथ
अध्यक्ष गौरीशंकर, महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, चकरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश जोशी, महामंत्री नवल किशोर पांडे, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, झनकट के अध्यक्ष पप्पू वर्मा, महामंत्री हीरा बोरा, कोषाध्यक्ष सूरज गर्ग।
यह भी कहा सीएम ने
- पंतनगर के एयरपोर्ट को भी बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं ताकि आसानी से कनेक्टीविटी मिल सके। सड़क, रेलवे, हवाई सेवा को बेहतर हो।
-आने वाले 09 नवंबर 2025 को उत्तराखंड की रजत जयंती पर प्रदेश देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में होगा। इसके लिए सरकार काम कर रही है।
- उद्योग व्यापार मंडल भी राज्य के लिए ऐसा कार्यक्रम करने का सुझाव दें, जिसे तीन सालों में सरकार पूरा कर सकें। सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती। वो तो आपकी सहयोगी, साझेदार और भागीदार है।
-उत्तराखंड में सरकार उद्योगपति और व्यापारियों के हित में काम कर रही है। उद्योग जगत के लोगों के 42 बिंदुओं पर सुनवाई कर उन्हें हल किया।
- व्यापार मंडल, उद्योग जगत व समाजिक क्षेत्र के लोग सरकार का ब्रांड एंबेसडर बनें।
- सरकार ने तय किया है कि राज्य का बजट 65 हजार करोड़ है जिसका राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। इसके लिए व्यापार बढ़ाने होंगे।
-राज्य सरकार को मिलने वाले कर में इजाफा होने से विकास के रास्ते खुलेंगे।
सीएम के काफिले के आगे गिरा पेड़, बाल-बाल बचे
खटीमा। चंपावत से खटीमा आते वक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी के काफिले के पहुंचने के कुछ देर पहले ही तिगरी चौराहे पर एक बड़ा पेड़ धराशायी हो गया। इससे सीएम और उनके काफिले के लोग बाल-बाल बच गए।
खटीमा के रामलीला मैदान में शाम पांच बजे व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह था। सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से कार से खटीमा आ रहे थे। तेज अंधड़ और बारिश के कारण तिगरी चौराहे पर बड़ा पेड़ व मजार के समीप यूनीपोल गिर पड़ा। हालांकि, सीएम का काफिला पेड़ गिरने के बाद पहुंचा। दोनों स्थानों पर काफिले के पहुंचने से दो या तीन मिनट पहले ही पेड़ व यूनीपोल धराशायी हुए थे।
अधिकारियों की सूझबूझ से काफिला वहां नहीं फंसा, लेकिन बारिश की वजह से नगर में एक फ्लोर मिल में सीएम को रुककर इंतजार करना पड़ा। वहीं अंधड़ की वजह से रामलीला मैदान में बनाया गया मंच भी तहस-नहस हो गया। वहां मौजूद लोग भी इधर-उधर बच निकले। बाद में राणा प्रताप इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम हुआ। संवाद

खटीमा में आयोजित व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में आयोजित व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते सी- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें