फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत अब दूसरे देशों पर आश्रित नहीं : अजय भट्ट

Fri, 01 Dec 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 90 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते रक्षा र
विज्ञापन
रुद्रपुर। हल्द्वानी में आयोजित ईजा बैणी महोत्सव में शिरकत करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में आयोजित शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 90 करोड़ 48 लाख 35 हजार रुपये लागत की 29 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 4521.15 लाख की लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण व 4527.20 लाख के लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि आज के दौर में लड़के और लड़कियों में अब कोई फर्क नहीं है। लड़कियां देवी का रूप होती है, वे दुर्गा भी है और चंडी भी आज के दौर में वे फाइटर विमान तक उड़ा रहीं हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा आज हमारा देश मजबूत हो रहा है। देश युद्धपोत, फाइटर विमान, प्रचंड हेलीकॉप्टर, ब्रह्मोस मिसाइल आदि निर्माण स्वयं कर रहा है। अब किसी अन्य देश पर आश्रित नहीं है बल्कि विश्व के कई देश भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। कहा आज हमारा देश एक निर्यातक के रूप में निखर कर विश्व के सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है जो फरवरी में देश के श्रद्धालुओं को समर्पित होने वाला है। वहीं कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के के प्रसारण को ऑनलाइन सुना गया, इसमें पीएम ने ड्रोन दीदी योजना का शुभारंभ किया। इधर, हल्द्वानी में आयोजित ईजा बैणी महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का लाइव प्रसारण भी किया गया। भट्ट ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, दिव्यांगों को व्हीलचेयर, श्रवण मशीन वितरित की। संवाद
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं बांटे लाखों के चेक
रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एनआरएलएम के तहत ग्राम पंचायत भरौनी सितारगंज की दिव्या स्वयं सहायता समूह को 12 लाख, ग्राम पंचायत गोसी कुआं खटीमा के नारी सशक्तीकरण स्वयं सहायता समूह को छह लाख, ग्राम पंचायत नंदपुर गदरपुर दुर्गा स्वयं सहायता समूह को पांच लाख, ग्राम पंचायत जुड़का काशीपुर की पूनम स्वयं सहायता समूह को तीन लाख, ग्राम पंचायत कनौरा बाजपुर की गुलाब स्वयं सहायता समूह को पांच लाख के चेक वितरित किए। इसके अलावा बढ़ते कदम कलस्टमों को भी चेक वितरित किए गए। संवाद

आठ लीटर टैंक की क्षमता वाला ड्रोन रहा आकर्षण का केंद्र
रुद्रपुर। नौ लाख रुपये की लागत का आठ लीटर टैंक की क्षमता वाला स्प्रे ड्रोन प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में शामिल कर्मचारी ने बताया कि भविष्य में खेती-किसानी से इसी तरह के ड्रोन से कीटनाशकों का छिड़काव किया जाएगा। बताया कि रोटोक्राफ्ट डिजायन का यह ड्रोन 16 मिनट तक चलता है। इस दौरान नवोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने ड्रोन प्रदर्शनी में जाकर इसकी खासियत जानीं। संवाद

ये रहे मौजूद
विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडे, तिलक राज बेहड़, आदेश चौहान, मेयर रामपाल, डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, डीडीओ तारा ह्यांकी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशपुर सीमा सरकार, जिलाध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ, राकेश सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें