कुआलालंपुर में आयोजित अभ्यास श्रृंखला में विजेता भारत की महिला पैरा थ्रोबॉल टीम के सदस्य। - फो
- फोटो : Sponsor
दिनेशपुर। भारतीय महिला पैरा थ्रोबॉल टीम ने मलयेशिया के कुआलालंपुर में अभ्यास सत्र के दौरान मलेशिया की टीम से हुई पांच मैच की शृंखला 3-1 से जीतकर सीरीज अपने नाम की है। दिनेशपुर के गांव कालीनगर निवासी भारतीय पैरा थ्रोबाल टीम की कप्तान नीलिमा राय ने बताया कि 12 जनवरी 2024 से चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें एशिया की आठ देशों की महिला और पुरुष टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मलयेशिया में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। भारत की महिला और पुरुष टीम ने 27 से 31 जुलाई तक कुआलालंपुर के विश्व मानक पैरालंपिक केंद्र में मलयेशिया की टीम के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास किया। इस दौरान दोनों देशों की महिला टीम के बीच पांच मैचों की शृंखला का आयोजन हुआ, जिसमें भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की। मलयेशिया पैरालंपिक फेडरेशन के सचिव दातो सुब्रह्मण्यम ने सभी खिलाड़ियों को पदक दिए।