फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तालाब की भूमि पर बनाए छह पक्के मकान ध्वस्त

Mon, 29 May 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए छह पक्के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक तालाब पर कब्जा लेकर उसे जेसीबी से खुदवाया गया।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार युसूफ अली राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ महुआखेड़ा गंज पहुंचे। टीम ने पानी की टंकी के पास तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए छह पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। एक अन्य तालाब पर कब्जा लेकर उसे जेसीबी से खुदवा दिया। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिए गए थे। नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। कुछ अतिक्रमणकारियों ने मोहलत मांगी है, यदि निर्धारित समय तक वह स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उन्हें भी ध्वस्त किया जाएगा।

किच्छा में दिनभर मलबा ढोते रहे दुकानदार
किच्छा। प्रशासन ने शनिवार को हल्द्वानी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से बाहर लगी मीट मांस की दुकानों से लेकर बेनी नदी तक लगभग दो किलोमीटर के हिस्से में खड़े सभी भवनों को प्रशासन ने चार बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। दिन भर चली इस कार्रवाई से प्रशासन ने लगभग 195 दुकानों, झोपड़ियों और चहारदीवारी को ढहा दिया। रविवार सुबह से ही यहां रह रहे दुकानदार अपनी दुकानों के मलबे को ट्रालियों से ले जाते रहे। इधर कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने प्रशासन से उजाड़े गए लोगों के पुनर्वास और क्षतिपूर्ति की मांग की है। सिंह ने कहा कि यहां 30-40 वर्षों से ये अपनी आजीविका चला रहे लोगों को उजाड़ने से पहले सरकार को इनके पुनर्वास के लिए भी विचार करना चाहिए। उन्होंने सरकार से इन परिवारों की मदद की मांग की है।
विज्ञापन


अतिक्रमण की जद में आए 25 भवन मालिकों का चालान

शांतिपुरी। पंतनगर पुलिस ने रविवार को गोलगेट नाला से शांतिपुरी गेट तक अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित 25 भवनों का चालान कर उनके मालिकों से 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। माना जा रहा है कि जल्द ही अतिक्रमण पर बुलडोजर चल सकता है। अभियान में एसआई नीलम मेहता, संजय सिंह, सतीश बाबू, हेम हरड़िया, भोपाल तड़ाकी आदि शामिल रहे।

कार्रवाई से बचने को खुद ही तोड़े अतिक्रमण



काशीपुर। प्रशासन अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत शनिवार को दुर्गा कॉलोनी में भी 20 से ज्यादा अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया था। स्थानीय लोगों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। इसे देखते हुए दुर्गा कॉलोनी में रविवार सुबह से ही कुछ लोग अपने अवैध अतिक्रमण खुद ही तोड़ते हुए नजर आए। सरकारी जगह पर बना कोई अपना मकान तोड़ने लगा तो कोई दुकान तोड़ते हुए देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें