शांतिपुरी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगलों में हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम 37 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जंगल की जमीन को घेरकर लोगों की ओर से खेती की जा रही थी।
रविवार को एसडीओ अनिल जोशी, सीओ ओमप्रकाश शर्मा और नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र की अगुवाई में संयुक्त टीम तीन जेसीबी के साथ डौली रेंज में स्थित फिरोज का डेरा पहुंची। टीम ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद तिलियापुर रेंज में छम्मा चौहान डेरा, अली का डेरा में भी अभियान चलाया। टीम ने अवैध रूप से बनाई दो झोपड़ियां तोड़ीं और तिलियापुर में डाम के समीप बनी एक धार्मिक संरचना को भी हटाया।
अपना अतिक्रमण खुद ही हटा रहे अतिक्रमणकारी
जसपुर। नगर पालिका प्रशासन ने मुख्य बाजार एवं नगर की मुख्य सड़कों पर 187 स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित कर दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने का नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। शनिवार को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा की अगुवाई में नगरपालिका टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी की मदद से लगभग 100 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटा दिया था। रविवार को नगर पालिका ने नगर में मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों से अपना अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अपील की। उधर एसडीएम ने बताया कि सोमवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उधर नगर पालिका की प्रस्तावित कार्रवाई के डर से दुकानदार रविवार को ही अपनी दुकानों के आगे स्लैब को कटवा कर अतिक्रमण हटा कर रहे हैं।
ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दो दिन रोके जाने की मांग की
जसपुर। उद्योग व्यापार मंडल एवं लकड़ी व्यापार कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्षा मुमताज बेगम, ईओ शाहिद अली एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी राशिद हुसैन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगरपालिका की टीम द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना और अंतिम नोटिस दिए बिना ही अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। शनिवार देर शाम चला कि पालिका प्रशासन ने 187 अतिक्रमणकारियों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराई है। इसी क्रम में उनके द्वारा कार्रवाई कराई गई है। नगर पालिका प्रशासन भविष्य में कोई भी कार्रवाई से पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विश्वास में लें। कहा कि दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटा देंगे। वह इसे हटाने में जेसीबी का प्रयोग न कराएं। उन्होंने नाली से स्लैब न तोड़ने, बोर्ड न हटाए और अतिक्रमण हटाने का अभियान पर दो दिन की रोक लगाने की मांग की। ईओ ने एसडीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहां शाहनवाज, नासिर अली, आलम, राजाराम राजपूत, महफूज अली, सतीश अरोरा आदि थे। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरुण गहलोत ने बताया कि उन्होंने एसडीएम से वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को 10 बजे मिलने का समय मांगा है। व्यापारी एसडीएम से मिलकर अतिक्रमण हटाने के अभियान पर दो दिन रोक लगाए जाने की मांग करेंगे
21केएसपी 10 पी ....अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य। संवाद
दुकान के आगे पड़े स्लैब को कटवाते व्यापारी। संवाद
दुकान के आगे पड़े स्लैब को कटवाते व्यापारी। संवाद