फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 251 लोगों को थमाया बेदखली का नोटिस

Tue, 19 Sep 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
किच्छा स्टेट हाइवे किनारे मकान पर नोटिस चस्पा करते लोनिवि कर्मी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर/ शांतिपुरी। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद नगला से गोल गेट और आनंदपुर मोड़ में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर बेदखली की कार्रवाई शुरू हो गई है। पंतनगर विवि 33 और लोनिवि ने 218 लोगों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस थमाकर 30 दिन की मोहलत दी है।
नगला बाईपास से आनंदपुर मोड़ तक पंतनगर विवि, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, रेलवे और राजमार्ग की भूमि पर बसे लोगों के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका विचाराधीन है। इसमें न्यायालय ने अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराते हुए 27 सितंबर को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने 43 लोगों को बेदखली नोटिस दिए थे। सोमवार की सुबह पंतनगर विवि फार्म के सहायक सुरक्षाधिकारी मदन मेहरा, परिसंपत्ति अधिकारी आदि ने विवि की भूमि पर बसे 33 लोगों को नोटिस दिए। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से भी 175 लोगों को नोटिस दिए गए। जो लोग मौके पर नहीं मिले, उनके भवन या दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। सहायक सुरक्षाधिकारी मदन मेहरा ने बताया कि लोगों को नोटिस देकर 30 दिन में जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झील की जमीन पर प्रशासन आज लेगा कब्जा

किच्छा। ग्राम बरी में सरकारी अभिलेखों में 40 एकड़ झील के नाम पर दर्ज जमीन पर कब्जा लेने की प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने गांव में मुनादी और नोटिस चस्पा करवा दिए हैं। मंगलवार आज जमीन का कब्जा लिया जाएगा। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि बरी गांव में 12.5 हेक्टेयर जमीन अभिलेखों में झील के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर कई लोगों का कब्जा है। बताया कि कब्जे को मुक्त करवाने की कार्रवाई में आज टीम ने गांव में मुनादी करवा दी है। मुनादी के अलावा गांव के विभिन्न स्थानों पर नाटिस चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें