फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टांडा उज्जैन से अलीगंज रोड तक सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

Wed, 10 May 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के टांडा उज्जैन-अलीगंज रोड पर दुकानदारों से बात करते तहसीलदार व टीम के अन्य सदस्य संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने लगभग 120 से अधिक खोखे, कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त किए।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग, लोनिवि, नगर निगम और पुलिस की टीम ने टांडा उज्जैन से अलीगंज रोड तक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाए खोखे, कच्चे-पक्के निर्माण को पोकलैंड से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। लोगों ने अपने-अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। कई दुकानदारों ने प्रशासन टीम से समय मांगा तो कई अधिकारियों बहस करते दिखे लेकिन उनकी टीम के आगे एक नहीं चली।
तहसीलदार युसूफ अली ने बताया सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान मौजूद अधिकारियों ने दुकानदारों से दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चेतावनी दी सरकारी जमीन से हटा लें अन्यथा जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान में सीओ वंदना वर्मा, राजस्व टीम के पटवारी दौलत राम, निर्मला, जगतार सिंह, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, लोनिवि के अधिकारी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा के अलावा नगर निगम के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें