फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर अंकुश लगाने को रात्रि गश्त बढ़ाएं : एसएसपी

Wed, 16 Oct 2024 03:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थानों और चौकियों में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दो टूक निर्देश दिए कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटे। अपराध पर लगाम लगाने में किसी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी मिश्रा ने अधिकारियों/कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर उनका निस्तारण किया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाए जाने को निर्देशित किया।
उन्होंने शांति व्यवस्था में खलल डालने और माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और संवेदनशील स्थानों की लगातार चेकिंग करने के लिए कहा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार कर्मियों को सीसीटीवी लगवाने, ऑनलाइन कराने पर प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें