मझोला। सत्रहमील से प्रतापपुर जाने वाले मार्ग पर गड्ढों की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। इस मार्ग के संकरे होने से भी लोगों को असुविधा हो रही है। बंडिया ग्राम पंचायत के प्रशासक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा यदि इस मार्ग का चौड़ीकरण हो जाए तो ग्रामीणों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी।