गदरपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गदरपुर-दिनेशपुर मार्ग स्थित भाखड़ा पुल बरीराई में गंगा स्नान मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने किया। नारंग ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान श्री हरकेतन सरस्वती महाराज, अमन सैनी, बाबूराम सैनी, हरीश व्यापारी, सन्नी गुगलानी, तेजपाल सिंह आदि मौजूद थे।