फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनिया बस्ती में जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त भोजन, सामुदायिक किचन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गरीबों के लिए रेडक्रॉस समेत अन्य संगठन भी आगे आ रहे हैं। सनिया बस्ती में एक सामुदायिक किचन का उद्घाटन किया गया। रेडक्रॉस की ओर से जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचन का जानकी देवी, रेडक्रास के चेयरमेन विमल कुमार, हीरा जंगपांगी ने सामूहिक रुप से किया। इस रसोई का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर गरीब लोगों को गांव के ही लोगों द्वारा खाना बनाकर उपलब्ध कराना है। बृहस्पतिवार को सनिया बस्ती में उदघाटन के दौरान बताया गया कि महिला कल्याण समिति रसोई का खर्चा वहन करेगी। रेडक्रॉस सोसाइटी ने खाना बनाने के लिए बर्तन, राशन दिया गया। गांव में सामुदायिक किचन को लेकर कोर टीम बैठक की गयी। मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें