किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गिधपुरी, बीरूनगला, छिनकी, सैंजना, कुरैया और चकोनी आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाने के सरकार के फैसले से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की बात कही। वहां पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, सरवर यार खान, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा आदि रहे।