फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनजी में करंट से वेल्डर की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एएनजी कंपनी में काम कर रहे वेल्डर की करंट से मौत हो गई। इससे कंपनी के श्रमिकों में खलबली मच गई। मृतक को श्रमिक एंबुलेंस से सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।सिडकुल स्थित एएनजी ऑटो कंपनी में बिहार के ग्राम तियाईं थाना आनंद्र जिला शिवान का रहने वाला अंबिका प्रसाद (38) पुत्र राम तपेश्वर प्रसाद पिछले पांच सालों से वेल्डर के पद पर कार्य कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे शिफ्ट खत्म होते ही अंबिका काम पूरा कर हटने लगा। इसी बीच वह वेल्डिंग मशीन के तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कंपनी में ही काम करने वाला अंबिका का तहेरा भाई छोटे लाल अंबिका को जीवित समझ श्रमिकों के साथ सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां  डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने एंबुलेंस में ही उसकी नब्ज देख उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन को उसकी मौत की जानकारी दी। करीब दो घंटे तक श्रमिक फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों का अस्पताल गेट पर इंतजार करते रहे। लेकिन, कोई नहीं पहुंचा। इस पर श्रमिकों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर एएसआई नंदन सिंह राठौर मय पुलिस बल के अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें