गूलरभोज मे विधायक से निष्कक्ष जांच की मांग करते मृतका के परिजन। संवाद
गूलरभोज। केलाखेड़ा ग्राम सरकड़ा निवासी कश्मीर सिंह और उनके परिजनों ने बृहस्पतिवार को विधायक अरविंद पांडेय से मुलाकात की। बताया कि नौ साल पहले उसने अपनी पुत्री गुरमीत कौर का विवाह ग्राम महोली जंगल निवासी रमेश के साथ हुआ था। शादी के नौ साल बीतने के बाद भी संतान नहीं होने पर ससुराली उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। उन्होंने दामाद पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सात अगस्त को उसकी ससुराल वालों ने बेटी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने विधायक से बेटी की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक पांडेय ने सीओ को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। संवाद