फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में दिल्ली से आए दो और युवक कोरोना संक्रमित निकले, दोनों क्वारंटीन किए गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में दिल्ली से आए दो क्वारंटीन युवक कोरोना संक्रमित निकले हैं। बता दें कि खटीमा क्षेत्र में अन्य शहरों से आने वाले नौकरीपेशा लोगों में कोरोना संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि लोहियाहेड क्षेत्र से सटे एक गांव का 25 वर्षीय युवक दिल्ली से 6 जून को टैक्सी से आया था। डॉ.संदीप मिश्रा ने उसकी जांच की और एक होटल में उसे क्वारंटीन किया गया, जबकि खटीमा नगर से सटे गांव का 23 वर्षीय युवक 10 जून को दिल्ली से टैक्सी से आया था, जिसे राजकीय जनजाति छात्रावास में क्वारंटीन किया। दोनों समेत 28 के सैंपल 11 जून को जांच के लिए भेजे, जिनमें 20 की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी। शनिवार को 8 की रिपोर्ट आई तो उसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। दोनों संक्रमित लोगों को रुद्रपुर भेजा जा रहा है। इधर, बीते दिनों 28 मई को मुंबई से खटीमा पहुंचे क्षेत्र के दो भाइयों के अलग-अलग संक्रमित मिलने के मामले में भी परिवार के 8 सदस्यों में दो की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है, जबकि 6 की पहले निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें