जसपुर। प्रेम प्रसंग के चलते नैनीताल जिले की एक युवती ने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रेमी के परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि 12 अप्रैल को सूचना मिली कि जसपुर के एक निजी अस्पताल में नैनीताल जिले की एक युवती को जहर खा लेने के बाद भर्ती कराया गया है। जांच उपरांत पता चला कि युवती का जसपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग है। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। कहासुनी में युवती ने अपने घर से आकर यहां जहर खाया है। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। ईएमओ डाॅ. जतिन गर्ग ने बताया युवती की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।