फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक बंदी का दिखा असर, शराब की दुकानों पर लटके ताले

विज्ञापन
रुद्रपुर में शराब की दुकान पर लगा ताला। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। शराब का अभिभार शुल्क कम करने और पंजाब व उत्तरप्रदेश सरकार की तरह कोटा प्रणाली समाप्त करने करने की मांग को लेकर शराब कारोबारियों ने सांकेतिक तौर पर दुकानें बंद कीं। शुक्रवार को शहर की सभी देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ताले लटके रहे। शराब कारोबारियों का कहना है कि 19 मार्च को देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन लाटरी सिस्टम से किया गया था, जो दुकानें अप्रैल में खुलनी थी वह लॉकडाउन के चलते चार मई को खुली हैं। जिले की सीमाएं सील होने व सभी कारोबार बंद होने से शराब की बिक्री नहीं हो पा रही है। सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक दुकानों के खुलने से शराब बिक्री पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा लॉकडाउन के दौरान उन्हें कोई टैक्स जमा करने के बारे में नहीं बताया गया लेकिन अचानक कोविड टैक्स लगाने का आदेश जारी कर दिए है, जिसे दे पाने में वे असमर्थ हैं। उन्होंने  पंजाब व उत्तरप्रदेश सरकार की तरह कोटा प्रणाली समाप्त करने व अभिभार कम करने की मांग की थी। शराब कारोबारी सुशील छाबड़ा ने बताया कि आज सांकेतिक सभी शराब की दुकानें बंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें