फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी बिजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चक्कीमोड़ तिराहे के पास बाइक सवार चक्कीमोड़ निवासी सुरेंद्र सिंह और कपड़ा व्यापारी विरेंद्र आर्या उर्फ बाली को दबोच लिया। उनके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार करके बाइक को सीज कर दिया गया। टीम में एएनटीएफ प्रभारी जसवीर सिंह चौहान, एसआई मनोज कुमार, भुवन चंद जोशी, गणेश पांडे, ललित कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें