फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड में विकास को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम में हुआ मंथन

Sat, 19 Oct 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राज्य परिषद सदस्यों की चौथी बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य उत्तराखंड और उत्तरी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर सोमनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि हम उद्योग और आईआईएम काशीपुर के बीच संबंधों को गहरा और व्यापक बनाना चाहते हैं। सीआईआई उत्तराखंड के चेयरमैन कनिष्क जैन ने कहा कि आईआईएम का सीआईआई में सक्रिय होना उत्तराखंड में उन उद्योगों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विकास के लिए तैयार हैं।
आईआईएम काशीपुर के डीन (डेवलपमेंट) प्रो. कुणाल गांगुली ने कहा कि आईआईएम काशीपुर उद्योग के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम और इन-कंपनी प्रोग्राम भी संचालित करता है। इस अवसर पर पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला व एवीपी और मेधा की राज्य प्रमुख नूपुर रमन ने भी विचार साझा किए।
विज्ञापन


1000 छात्र संगठनों के विकास में दे रहे योगदान

संकाय सदस्य और सीआईआई-यूके राज्य परिषद के सदस्य वैभव भमोरिया ने कहा कि आईआईएम काशीपुर एक विशेष लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे कार्यक्रम में अलग-अलग बैच में लगभग 1000 छात्र जुड़े हैं और इस तरह वे छोटे संगठनों के विकास के लिए योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें