फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी के पास कूड़ा फेंका तो खैर नहीं

Fri, 30 Jan 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी के पास कूड़ा फेंकने वालों की अब खैर नहीं। उनकी निगरानी के लिए गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को विद्यालय सभागार में सीडीओ देवेश शाशनी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की भूमि के स्थाई हस्तांतरण का अनुरोध किया। इस पर सीडीओ ने प्रशासन स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। यहां सीईओ केएस रावत, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, एसीएमओ, डा. एसपी सिंह, परियोजना अधिकारी उरेडा संदीप सैनी, उप प्राचार्य पीके विद्यार्थी, रमेश चंद्र गौड, मोहन चंद्र सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें